फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में तेजी से घट रहा संक्रमण, सौ मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में कोरोना के पॉजिटिव केस में गिरावट होने लगी है। लगातार तीसरे दिन नए मरीजों की संख्या में कमी आई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 100 मरीज मिले हैं। 17 मई तक कोरोना कर्फ्यूं के चलते सख्त पाबंदियां और लॉकडाउन से संक्रमण दर भी तेजी से घटना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

डीएम अभिषेक सिंह और एसपी अमरेंद्र सिंह ने मातहतों को कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराने का निर्देेश दिया है। सभी एसडीएम, सीओ और थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में कर्फ्यू का पालन कराने में जुटे हुए है। कर्फ्यू का असर दिखने भी लगा है। पिछले तीन दिनों से कोरोना संक्रमित व्यक्ति कम मिल रहे हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार सोमवार की सुबह दस बजे से मंगलवार की सुबह दस बजे तक 100 कोरोना संक्रमित मिले है। जबकि छह मई को 264, सात मई को 362, आठ मई को 276 , नौ मई को 212 और दस मई को 172 कोरोना पीड़ित मिले थे। संक्रमित पाए गए लोगों के घरों के आसपास कंटेनमेंट जोन बनाया जा रहा है। साथ ही लोगों को बेवजह घरों से बाहर न निकलने की अपील की जा रही है। रोक के बाद भी निकलने वालों के खिलाफ कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें मरीजों के घर-घर जाकर उनका पल्स, ऑक्सीजन की जांच कर मेडिकल कीट दे रही है। सीएमओ डॉ. नेम सिंह ने कहा कि आइसोलेशन में रह रहे मरीजों की निगरानी कराई जा रही है। कहा कि जरूरत पड़ने पर मरीजों को अस्पतालों में भर्ती भी करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें