फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पांच साल के बच्चे के साथ कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पांच साल के बच्चे के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। घटना के वक्त बच्चे को घर पर छोड़कर मां जंगल में लकड़ी बीनने गई थी। लौटने पर घटना की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। केस दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

शनिवार की रात थाने पहुंची महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दोपहर में वह लकड़ी बीनने जंगल की ओर गई थी। इसी दौरान दूसरे गांव का एक युवक उसके घर पहुंचा। वहां मौजूद उसके पांच साल के बेटे को बहला-फुसलाकर घर से दूर पाही पर ले गया और गंदी हरकत की। देर शाम वह घर लौटी तो पांच वर्षीय बेटा रोते हुए उसके पास आया और अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी।
तत्काल बच्चे को लेकर वह थान पहुंची और पुलिस को अवगत कराया। प्रभारी निरीक्षक नागेश सिंह रघुवंशी ने बताया कि बच्चे को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहीं आरोपी की लोकेशन के आधार पर फौरन मझौली गांव पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आराेपी बृजेश कुमार के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

डेढ़ साल में छठीं घटना
मासूम बच्चों के साथ कुकर्म के मामले जिले में तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले डेढ़ साल में यह छठीं घटना है, जो पुलिस रिकार्ड में दर्ज हुई है। इससे पहले गत अगस्त माह में रायपुर थाना क्षेत्र में छह वर्षीय बच्चे के साथ घटना हुई थी। मार्च में सदर कोतवाली अंतर्गत घर के बाहर खेल रहे पांच वर्षीय बच्चे को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर गांव के ही युवक ने उसके साथ दुराचार किया।
अगस्त 2022 में सुकृत चौकी अंतर्गत एक दुकानदार ने सामान खरीदने गए पांच साल के बच्चे को दुकान में बुलाकर कुकर्म किया। इससे पहले अगस्त 2022 में रायपुर थाना क्षेत्र में ही छह साल के बच्चों को बाहर घूमाने के बहाने अपनी हवस का शिकार बनाया गया तो मार्च 2022 में चोपन थाना क्षेत्र में दस साल के बच्चे के साथ घटना हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें