फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट टूर्नामेंट में रेंजर्स ने चैलेंजर्स को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुसागर पावर डिविजन व रेणुपावर स्टाफ क्लब की ओर से आदित्य बिड़ला इंटर कालेज में रेणुसागर प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट मैच हुआ। इसमें महिला रेंजर्स और महिला चैलेंजर्स टीम ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

पहले टॉस जीतकर चैलेंजर्स की टीम ने फील्डिंग करने का निर्णय लिया। पहले बैटिंग कर रही रेंजर्स की टीम से कप्तान विभा शैलेश सिंह के नेतृत्व में रेंजर्स टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। रेंजर्स की टीम ने आठ ओवरों के मैच में कुल 74 रन बनाए। विभा सिंह ने नाबाद 22, इंदु सिंह ने 19, निर्मला ने 10 सर्वाधिक रन बनाए। जवाबी पारी खेलने उतरी चैलेंजर्स की टीम काफी मशक्कत के बाद भी आठ ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 60 रन ही बना पाई। मुख्य अतिथि रेणुसागर पावर डिविजन के अध्यक्ष केपी यादव ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्राफी व पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। अंपायर मोहित सक्सेना व सूरज कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें