सोनभद्र। दुर्गा पूजा और दीपावली पर जिले के चुनिंदा प्रतिष्ठानों से खरीदारी करने वाले आठ ग्राहकों ने पुरस्कार जीते। शुभ-लाभ महोत्सव के तहत शुक्रवार को हुए ड्रा में रामशकल को स्मार्ट टीवी मिला तो रूचि शर्मा ने ओवन जीता। विजेताओं की शीघ्र पुरस्कृत किया जाएगा।
राॅबर्ट्सगंज स्थित अरिहंत होटल में शुक्रवार को लकी ड्रा निकाला गया। वरिष्ठ साहित्यकार अजय शेखर और पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार जैन ने ऑनलाइन लकी ड्रा निकाला। अमर उजाला की ओर से शुभ-लाभ महोत्सव 3 अक्तूबर से 30 नवंबर तक चलाया गया था। इसमें चुनिंदा प्रतिष्ठानों से खरीदारी करने पर अमर उजाला की ओर से उपहार जीतने की योजना थी। इसमें 32 इंच की टीवी, ओटीजी ओवन, सफारी ट्राली बैग, जूसर मिक्सर ग्राइंडर, इंडेक्शन चूल्हा, सैंडविच टोस्टर, हैंड ब्लेंडर, इलेक्टि्क केतली समेत अन्य आकर्षक उपहार थे। प्रथम पुस्कार के लिए अग्रवाल क्लाथ हाउस से खरीदारी करने वाले रामशकल ने 32 इंच का स्मार्ट टीवी जीता। ट्राइडेंट व्हीकल्स प्रा.लि. से खरीदारी करने वाली रुचि शर्मा को दूसरे इनाम के रूप में ओटीजी ओवन, कामाख्या ऑटोसेल्स के ग्राहक विकास सिंह को तीसरा पुरस्कार सफारी ट्राली बैग, ट्राइडेंट के ग्राहक कृष्णानंद देव पांडेय को चौथा पुरस्कार जूसर मिक्सर, पांचवां पुरस्कार कामाख्या टीवीएस के ग्राहक आशुतोष पांडेय को इंडक्शन चूल्हा जीता। छठवें पुरस्कार के लिए रानी सती मार्केटिंग कंपनी प्रा.लि. से खरीदारी करने वाले सियाराम को चुना गया। अग्रवाल ऑटो सेल्स में खरीदारी करने वाले मनोज सातवें पुरस्कार के लिए चयनित हुए। प्रियंका फर्नीचर से खरीदारी करने वाले अभय पांडेय आठवें पुरस्कार के विजेता बने। इस दौरान अजय शेखर व विजय जैन ने विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस लकी ड्रा से समाचार पत्र के पाठकों और विज्ञापनदाताओं का विश्वास बढ़ेगा।
-
ये रहे शुभ-लाभ महोत्सव के प्रायोजक
शुभ-लाभ महोत्सव के प्रायोजकों में अग्रवाल क्लाथ हाउस, ट्राइडेंट व्हीक्लस प्रा.लि., अग्रवाल ऑटो होंडा, कामाख्या ऑटो सेल्स, रानी सती मार्केटिंग कंपनी प्रॉ.लि.,अग्रवाल ऑटो सेल्स, प्रियंका फर्नीचर, जेएमएस बिजनेस ई-रिक्शा सहित अन्य शामिल रहे।