फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम का वनवास न होता तो विश्व का कल्याण न होता: सूर्यलाल मिश्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। नगर के आरटीएस क्लब में श्रीरामचरितमानस नवाह्न पाठ में चौथे दिन श्रीराम दरबार का भव्य शृंगार किया गया। भगवान के वनवास की झांकी सजाई गई। इसके दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। मानस की चौपाइयों के बीच भक्तों ने प्रभु की आरती उतारी।
विज्ञापन

मुख्य आचार्य सूर्यलाल मिश्र ने कहा कि भगवान श्रीराम का वनवास न होता तो विश्व का कल्याण न होता। ऋषि-मुनियों और ब्राह्मणों को सताने वाले राक्षसों का नाश न होता। कहा कि भगवान के वनवास का कारण बनने वाली कैकेयी और मंथरा को जग दोष देता है, लेकिन श्रीराम के मन में उनके प्रति अगाध प्रेम था। इसे तुलसी दास जी ने रामचरितमानस में भी लिखा है। इससे पहले बृहस्पतिवार की रात प्रवचन में कथा वाचक नीरज ने धनुष यज्ञ की कथा सुनाई। परशुराम संवाद, श्रीराम विवाह और और विदाई के प्रसंग का वर्णन किया। मंच संचालन कर रहे आचार्य संतोष कुमार द्विवेदी ने कहा कि सिंदूर प्रेम का प्रतीक होने से पति के प्राण आयु को संरक्षित रखने की क्षमता होती है। इस अवसर पर अध्यक्ष सत्यपाल जैन, महामंत्री सुशील पाठक, किशोर केडिया, राकेश त्रिपाठी, रमेश केसरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें