फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिणांचल के विकास पुरुष थे स्व. रामप्यारे पनिका

विज्ञापन
म्योरपुर में पूर्व सांसद रामप्यारे पनिका की 22वीं पुण्यतिथि पर शामिल लोग। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
भारतीय पनिका उत्थान समाज समिति के तत्वावधान में रविवार को पूर्व सांसद रामप्यारे पनिका की 22वीं पुण्यतिथि मनाई गई। तुलसी राम पनिका के कुंडाडीह स्थित आवास पर कार्यक्रम में उनके व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुए उनके सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि दुद्धी के पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री विजय सिंह गोंड ने कहा कि स्वर्गीय पनिका पिता तुल्य थे। उन्हीं की प्रेरणा से राजनीति में आया। कहा कि दक्षिणांचल के विकास व जनपद का निर्माण कराकर उन्होंने जो इतिहास रचा है, वह युगों-युगों तक याद किया जाएगा। पूर्व मंत्री व बसपा नेता सुभाष खरवार ने कहा कि स्व. पनिका सर्व समाज के नेता थे। मृदुभाषी और सरल स्वभाव के व्यक्ति रहे। क्षेत्र के विकास के लिए उनके कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा। ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड ने कहा कि स्व. पनिका के जीवन से हम सबको प्रेरणा लेनी चाहिए। उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने का संकल्प लेना चाहिए। अध्यक्षता राधेश्याम पनिका ने की। संचालन रमाशंकर यादव ने किया। इस मौके पर तुलसी राम पनिका, रघुवीर पनिका, लक्षमण धरिकार, शिव शंकर पनिका,जिला पंचायत सदस्य सुषमा सिंह, अवनि कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें