फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ...रामजी चले न हनुमान के बिना, पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुसागर। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर अनपरा तापीय परियोजना के आवासीय परिसर स्थित मिनिस्ट्रीरियल क्लब में श्री बालाजी महाराज मित्र मंडल की ओर से भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालु देर रात तक सालासर बालाजी महाराज की भक्ति झूमते रहे।
विज्ञापन

बाबा के दरबार को कोलकाता से आए कलाकारों ने आकर्षक ढंग से सजाया। शुभारंभ वृंदावन से आए आचार्य पं. दुर्गेश नंदन मिश्रा ने किया। दिल्ली से आकाश राजपूत, वृंदावन से किशोरी दास, चोपन से दीपक पांडेय, बरेली से राम-श्याम बंधु और कानपुर से भजन गायिका शेफाली द्विवेदी ने ‘दुनिया चले न श्रीराम के बिना’, ‘हनुमान जैसा कोई नहीं’ और ‘बजरंगबली मेरी नाव चली’ जैसे भजनों की प्रस्तुति दी, जिस पर श्रद्धालु झूम उठे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें