फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व क्षय रोग दिवस पर निकाली रैली

Tue, 24 Mar 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्च क्षय दिवस पर राबर्ट्सगंज में स्थित सीएमओ कार्यालय से स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अमरेंद्र बहादुर सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
विज्ञापन


रैली नगर के विभिन्न मोहल्ले  से होेते हुए पुन: सीएमओ आफिस पहुंच कर सभा में तब्दील हो गई। यहां आयोजित गोष्ठी में चिकित्सकों ने लोगों को क्षय रोग से बचने के उपाय बताए।

रैली सीएमओ कार्यालय से सुबह दस बजे रवाना हुई। इसमें आशा, एएनएम के अलावा नागरिकों ने भी भाग लिया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अमरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि बच्चे के जन्म लेते उसे बीसीजी का टीका अवश्य लगवाएं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी और उपकेंद्रों पर बीसीजी का टीका उपलब्ध है। अगर स्वास्थ्यकर्मी बच्चों को टीका लगाने में आनाकानी करते हैं तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 कहा कि दूध उबाल कर ही बच्चों को पिलाएं और तीन हफ्ते तक लगातार अगर किसी व्यक्ति को खांसी आती है तो वह बलगम का जांच अवश्य कराएं।

उन्होंने लेागों से प्रदूषण से बचने की अपील की। इस मौके पर एसीएमओ डा. आरबी गौतम, डिप्टी सीएमओ डा. वीके अग्रवाल, पीके सिंह, केके यादव मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें