फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
मिशन शक्ति 6.0 के तहत जिले में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही बच्चों और आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताए गए। इसके लिए सभी थाना क्षेत्रों में स्कूल-कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों, बाजारों और ग्राम सभाओं में जागरूकता अभियान चलाया गया। एएसपी एवं नोडल अधिकारी मेविस टॉक के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने रॉबर्ट्सगंज के उरमौरा, बढ़ौली और धर्मशाला चौक सहित विभिन्न स्थानों पर महिलाओं और बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा, विधिक अधिकार, लैंगिक समानता और बाल विवाह की रोकथाम की जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में बिना किसी भय के पुलिस से संपर्क करें। इस दौरान महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

साइबर जागरूकता कार्यक्रमों में ऑनलाइन निवेश, सोशल मीडिया, टेलीग्राम, फर्जी ट्रेडिंग ग्रुप, क्रिप्टोकरेंसी और फिशिंग लिंक के जरिये होने वाली ठगी के तरीकों के प्रति आगाह किया गया। नोडल अधिकारी मेविस टॉक ने बताया कि लोगों को ओटीपी, पासवर्ड और बैंकिंग संबंधी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा नहीं करने और संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचने की सलाह दी जा रही है। साइबर ठगी होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें