फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: महिला सुरक्षा के साथ साइबर ठगी से बचाव के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तीकरण को लेकर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत बृहस्पतिवार को पुलिस टीम ने स्कूलों, कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों, बाजारों और ग्राम सभाओं में कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई। मिशन शक्ति की नोडल अधिकारी एएसपी मेविस टॉक के पर्यवेक्षण में आयोजित कार्यक्रमों में गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा, महिला उत्पीड़न से जुड़े कानूनी अधिकार, लैंगिक समानता और बाल विवाह की रोकथाम के बारे में बताया गया। महिलाओं एवं बालिकाओं को किसी भी तरह के उत्पीड़न या परेशानी पर बिना झिझक पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के तहत ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट फ्रॉड, सोशल मीडिया ठगी, साइबर ग्रूमिंग, टेलीग्राम फ्रॉड, फर्जी ट्रेडिंग ग्रुप, क्रिप्टोकरेंसी स्कैम और फिशिंग लिंक से होने वाली ठगी के प्रति भी सतर्क किया गया।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी, पासवर्ड और निजी विवरण अनजान लोगों से साझा नहीं करने तथा संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचने की सलाह दी। साइबर ठगी होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें