फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे की टीम ने जाना आवासों की सुविधाओं का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन। रेलवे के आवासों में सुविधाओं की जांच के लिए रेलवे की छह सदस्यी टीम ने शुक्रवार को कई रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया टीम ने ओबरा डैम रेलवे स्टेशन पहुंचकर आवासों की मरम्मत, नाली, सड़क, बिजली, और शुद्घ पेयजल की जानकारी ली। टीम ने कहा कि आवासों के जीर्णोद्घार के लिए रेलवे को प्रस्ताव भेजा जाएगा।  
विज्ञापन

ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन हाजीपुर के अपर महामंत्री डीके पांडे ने जनरल मैनेजर ईसीआर हाजीपुर के साथ स्थाई वार्ता के दौरान सिंगरौली, शक्तिनगर, कृष्ण शिला से ओबरा डैम स्टेशनों में रह रहे कर्मचारियों की कालोनियों में मूलभूत सुविधाओं के अभाव का मुद्दा पिछले दिनों उठाया था। बताया था कि रेलवे की कालोनियों में रहने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को कोई सुविधा नहीं मिल रही है। इससे उन्हें परेशानी से गुजरना पड़ रहा है। इसको देखते हुए महाप्रबंधक ने चीफ इंजीनियर शक्तिनगर हाजीपुर को तत्काल निरीक्षण कर रिपोर्ट के लिए निर्देशित किया था। शुक्रवार को निरीक्षण के लिए चीफ इंजीनियर हाजीपुर व उनके साथ धनबाद के सीनियर डीई एन कार्डनेशन तथा डीएन फोर एडीई एन चोपन, केंद्रीय कोषाध्यक्ष मोहम्मद जियाउद्दीन, केंद्रीय सहायक मंत्री ओम प्रकाश, चोपन शाखा दो के सचिव सीपी पांडे, अध्यक्ष एसएन वर्मा ने रेलवे स्टेशनों के आवासों का निरीक्षण किया। टीम ने सिंगरौली, शक्तिनगर, कृष्णशिला का निरीक्षण किया। शुक्रवार को टीम ओबरा डैम रेलवे स्टेशन के आवासों की जांच करने के लिए पहुंची। इसमें रेलवे आवासों का मरम्मत, नाली, सड़क, बिजली, शुद्ध पेयजल तथा ओबरा डैम स्टेशन जाने की सड़क का निरीक्षण टीम ने किया। टीम में शामिल केंद्रीय कोषाध्यक्ष मोहम्मद जियाउद्दीन ने बताया कि ओबरा डैम स्टेशन जाने वाली सड़क के जीर्णोद्धार का प्रस्ताव रेलवे के उच्चाधिकारियों को दिया जाएगा। साथ ही जांच रिपोर्ट भी जल्द प्रेषित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें