सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता विभिन्न समस्याओं को लेकर बृहस्पतिवार को सदर तहसील में धरना-दिया। इसके पूर्व नवीन मंडी समिति राबर्ट्सगंज से कार्यकर्ताओं ने पैदल जुलूस निकाला। बढ़ौली चौक, मेन चौक, समेत अन्य मार्गों से होते हुए जुलूस तहसील पहुंचा। इस दौरान महंगाई, अपराध, विकास समेत तमाम मुद्दे उठाया। एसडीएम शादाब असलम और सीओ विवेकानंद तिवारी को 22 सूत्री पत्रक सौंपा।
जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि जिला प्रशासन शीघ्र रामगढ़ कस्बे में स्थित मॉडल हाईस्कूल में अवैध कब्जा करने वाले वालों को बेदखल कर पठन-पाठन शुरू कराए। राबट्र्सगंज नगर में स्थित शेल्टर होम को तत्काल चालू कर कनहर परियोजना का कार्य पूर्ण कर विस्थापितों को मुआवला मिले। कोन और करमा ब्लॉक को शीघ्र चालू कर सभी क्रय केंद्रों पर अलाव, शुद्ध पेयजल आदि का इंतजाम हो। पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, रमेश चंद्र दूबे और रूबी प्रसाद ने कहा कि बलुई बंधी का कार्य पूर्ण कराते हुए किसानों का का पूरा कर्ज माफ किया जाए। विद्युत दरों, पेट्रोल और डीजल के दाम पर अंकुश लगे। सिंचाई के लिए नहरों और माइनरों की सफाई की जाए। जिले में हो रही अपराधिक घटनाओं और ओवरलोडिंग वाहनों के संचालन पर पूर्ण रूप से रोक लगे। जिला महासचिव मो. सईद कुरैशी, पूर्व जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव, संजय यादव, रवि गोड़, डॉ. रामअधार जोसेफ, लाल चंद्र कोल ने कहा कि सपा सरकार में गिट्टी-बालू के जो दाम थे उस दर पर लोगों को मुहैया कराया जाए। जिला अस्पताल को मेडिकल कालेज का दर्जा मिले और जिले को बिजली कटौती से मुक्त करें। वक्ताओं ने चोपन चेयरमैन के फरार हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया जाए। हिदायत उल्ला खां, अनिल प्रधान, महफूज आलम, बद्री सिंह पटेल, आनंद चौेबे, ओम प्रकाश त्रिपाठी, बाबूलाल यादव, अनवर कुरैशी, रामसेवक यादव, अजय पाठक, कृपाशंकर चौहान, रामसजीवन यादव, सेकरार अहमद, परमेश्वर यादव, शेखर खत्री, राजनाथ यादव, राहुल, लालव्रत यादव आदि मौजूद रहे। उधर मंडी में बिना परमिशन छोटे मैजिक पर लाउडस्पीकर ले जाने को लेकर पुलिस ने ऐतराज जताया तो कार्यकर्ता नाराज होने लगे। मामला गंभीर होता देख पुलिस शांत हो गई और कार्यकर्ता लाउडस्पीकर के साथ नगर में भ्रमण करते हुए तहसील पहुंचे।