सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज श्रीराम जानकी संकट मोचन मंदिर में श्रीराम जन्मोत्सव पर भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसके पूर्व मंदिर के पुजारी राजकुमार पांडेय ने प्रभुश्रीराम की भव्य संध्या आरती पूजन कर भजन संध्या का आयोजन किया गया। वाराणसी से आए गायक कौशल कुमार ने जन्मे है रघुराई अवध में बाजे बधइया..., जुग जुग जियो रे कौशल्या मैया, धनि धनि चइत महीनवा... सहित अन्य सोहर, गीत और भजन प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
इसे सुनकर उपस्थित भक्त झूमने लगे। भजन गायकों के साथ हारमोनियम पर उमाकांत पांडेय व ढोलक पर नंदलाल विश्वकर्मा ने संगत की। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस अवसर पर राजन, संतोष शुक्ला, केतन, हिमांशु, दादे, अभिषेक, राहुल आदि उपस्थित रहे।