फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीएल में गुणवत्ता जागरूकता पखवाड़ा शुरू, निदेशक ने कहा बुनियादी ढांचे को हम कर रहे सुदृढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। एनसीएल लगातार अपने बुनियादी ढांचे के विकास में पूंजी निवेश कर ग्राहकों को समय से पर्याप्त मात्रा में उच्च गुणवत्ता के कोयले की आपूर्ति सुनिश्चित कर रही है। उत्पादन व प्रेषण के साथ ही कोयले की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। गुणवत्ता संबंधी सभी लक्ष्यों को आसानी से हासिल करने के लिए बुनियादी ढांचे को और सुदृढ़ किया जा रहा है।
विज्ञापन

ये विचार एनसीएल के निदेशक (तकनीकी/ संचालन) डॉ. अनिंद्य सिन्हा ने गुणवत्ता जागरूकता पखवाड़ा के शुभारंभ के दौरान व्यक्त किए। यह पखवाड़ा 14 से 26 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान मुख्यालय समेत एनसीएल की सभी परियोजनाओं एवं इकाइयों में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से एनसीएल कर्मियों एवं हितग्राहियों को कोयले की गुणवत्ता के तकनीकी पहलुओं के प्रति जागरूक किया जाएगा। एनसीएल मुख्यालय में आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि निदेशक (कार्मिक) बिमलेन्दु कुमार ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने कोयले की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने की शपथ ली। डॉ. अनिंद्य सिन्हा ने कहा कि एनसीएल उत्पादन व प्रेषण के साथ ही कोयले की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दे रही है और गुणवत्ता संबंधी सभी लक्ष्यों को आसानी से हासिल करने के लिए बुनियादी ढांचे को और भी सुदृढ़ कर रही है। इसके पूर्व महाप्रबंधक (गुणवत्ता) राजेंद्र राय ने एनसीएल के सीएमडी पीके सिन्हा के संदेश का वाचन किया। बताया कि एनसीएल के सभी कोयला क्षेत्रों एवं इकाइयों में गुणवत्ता पखवाड़ा मनाया जाएगा। साथ ही कोयले की गुणवत्ता से संबंधित तकनीकी पहलुओं पर सेमिनार व अन्य माध्यमों से जागरूकता पैदा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें