फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेज पर दुल्हन का बिगड़ा मिजाज, शादी से किया इंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। बीजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। स्टेज पर जयमाल के दौरान दुल्हन ने किसी बात से नाराज होकर वरमाला तोड़कर फेंक दिया। इसके बाद घर में चली गई। दुल्हन को उसके घरवालों और पुलिस ने समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन वह शादी को तैयार नहीं हुई। बिना दुल्हन के ही बरात लौट गई।
विज्ञापन

रविवार की शाम बीजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से एक युवक की बरात धूमधाम से पहुंची। यहां दुल्हन पक्ष के लोग बरातियों का स्वागत करने में लगे हुए थे। शहनाई गूंज रही थी और महिलाएं मंगल गीत गा रही थीं। द्वारपूजा की रस्म पूरी होने के बाद दूल्हे और दुल्हन को स्टेज पर जयमाल के लिए ले जाया गया। जयमाल के दौरान ही दुल्हन किसी बात से नाराज हो गई और वरमाला स्टेज पर ही तोड़ कर फेंक दिया। स्टेज से उतरकर घर में चली गई। इससे बरातियों और घरातियों में अफरा-तफरी मच गई। लड़की को उसके परिवार के सदस्यों के अलावा रिश्तेदारों ने समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह शादी को तैयार नहीं हुई। इसी बीच किसी ने पुलिस को मामले की जानकारी दे दी। बीजपुर पुलिस ने भी लड़की को काफी समझाने की प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी और दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया। प्रभारी निरीक्षक श्याम बहादुर यादव ने बताया कि लड़की को बहुत समझाने की कोशिश की गई लेकिन बात नहीं बनी। सोमवार की सुबह बराती वापस बिना दुल्हन के ही घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें