फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक वोट से योगेंद्र बने प्रधान, उपविजेता ने लगाया धांधली का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। स्थानीय विकास खंड की चंदुआर ग्राम पंचायत में एक मत से हार जीत को लेकर हारने वाली महिला प्रत्याशी ने धांधली का आरोप लगाया है। आरोप है कि रिकाउंटिंग के लिए भी प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन उसे सीधे अस्वीकार कर दिया गया। म्योरपुर ब्लॉक के चंदुआर ग्राम पंचायत के प्रधान पद पर योगेंद्र भारती ने एक मत से उर्मिला देवी को हराया। इस दौरान योगेंद्र भारती को 263 मत मिले, जबकि उर्मिला देवी को 262 मत मिले। उर्मिला देवी का आरोप है कि पहले 262 और 262 का दोनों प्रत्याशियों का मत एनाउंसमेंट किया गया, लेकिन थोड़ी देर बाद ही एक मत से उसे पराजित घोषित कर दिया गया। बताया कि इसकी लिखित शिकायत उसने निर्वाचन अधिकारी से कर दोबारा मतगणना की मांग की, लेकिन उसकी एक नहीं सुनी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें