फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव की मतदाता सूची प्रकाशित, आठ फरवरी तक दे सकेंगे आपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विधान परिषद की स्थानीय प्राधिकारी सीट मिर्जापुर-सोनभद्र की निर्वाचक नामावली प्रकाशित कर दी गई है। इसकी एक-एक प्रति सभी ब्लॉक, जिला पंचायत और निकाय कार्यालयों में रखी गई है। सूची का अवलोकन कर आठ फरवरी तक आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन

सहायक रिटर्निंग ऑफिसर राकेश सिंह ने बताया कि मतदाता सूची निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम-1960 के अनुसार तैयार की गई है। इसे अवलोकन के लिए एडीएम कार्यालय के अलावा सभी ब्लाक, जिला पंचायत के एएमए, निकायों के ईओ के कार्यालय में रखी गई है। नामावली में किसी नाम को शामिल किए जाने के लिए कोई दावा या किसी नाम के शामिल किए जाने पर कोई आपत्ति हो तो आठ फरवरी तक संबंधित कार्यालय में उपस्थित होकर दर्ज करा सकता है। इसके बाद किसी भी तरह का दावा या आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। एमएलसी चुनाव के लिए अधिसूचना चार फरवरी को जारी होगी। नाम निर्देशन के लिए अंतिम तिथि 11 फरवरी है। नाम निर्देशन पत्रों की जांच 14 फरवरी और नाम वापसी 16 फरवरी तक होगी। मतदान तीन मार्च को कराया जाएगा। मतगणना 12 मार्च को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें