लोढ़ी स्थित कोविड केयर सेंटर अस्पताल में समीक्षा करते सीडीओ डॉ.अमित पाल।
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा ने शुक्रवार को कोविड 19 एल वन व एल टू अस्पताल का निरीक्षण किया। साथ ही अस्पताल में बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
इस दौरान उन्होंने कहा कि एल-वन व एल-टू अस्पताल परिसर प्रवेश व निकास के अलावा मरीजों के वार्डों को पूरा कवरेज सीसी कैमरे से किया जाय और निगरानी भी रखी जाय। जरूरत के मुताबिक आवश्यक सामग्रियों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। किसी भी हाल में संक्रमित मरीजों को दिक्कत न होने पायें। उन्होंने होम आईसोलेशन में रह रहे लोगों के नियमित देख-भाल करने के निर्देश देते हुए कहा कि संभावित संक्रमित मरीजों की पहचान में तेजी लायी जाय। ब्लड कलेक्शन की संख्या बढ़ायी जाय। एक्टिव मरीजों को बेहतर सुविधा मुहैया करायी जाय। साफ-सफाई व सेनिटाइजेशन पर विशेष ध्यान दिया जाय। उन्होंने संक्रमित मरीजों का कवरेज टाइम यानी अस्पताल में भर्ती कराने की टाइमिंग बेहतर बनाने को कहा। इस दौरान सीएमओ डॉ. एसके उपाध्याय, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीबीगौतम, डॉ. पीके सिंह, डीपीआरओ विशाल सिंह, सहायक निदेशक बचत संतलाल यादव आदि मौजूद रहें।