फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के गंभीर मरीजों को अस्पताल में दें बेहतर सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। यूपी परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक व जिले के नोडल अधिकारी डॉ. राजशेखर ने बृहस्पतिवार को कोविड 19 से जुड़े कार्यों की समीक्षा कलेक्ट्रेट सभागार में किया। इसमें उन्होंने कोविड-19 एवं संचारी रोगों के रोक-थाम, स्वच्छता एवं सेनिटाजेशन, शुद्ध पेयजल की उपलब्धता, एल-वन व एल-टू हास्पिटल की उपलब्धता आदि के बारे में जानकारी ली। संक्रमण से प्रभावित मरीजों के ईलाज, सर्विलांस टीमों की उपलब्धता व उनकी किये जाने वाले कार्यों, सैंपलिंग व संक्रमित मरीज पाये जाने पर भर्ती कराने व स्वास्थ्य लाभ की स्थिति के बारे में पूछा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सर्विलांस टीमें सर्वे के दौरान सामाजिक दूरी व संक्रमण से बचाव संबंधी जन जागरूकता करें। सर्वे के दौरान सांस की बीमारी और कोरोना के लक्षण वाले मरीजों को हर हाल में चिन्हित करें। आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की टीमों को पूरी सुरक्षा दी जाय। मास्क, ग्लप्स, सेनिटाजर, थर्मामीटर, पल्स आक्सीमीटर व आवश्यक उपकरण हर हाल में मुहैया करायी जाय। संभावित लोगों के ब्लड कलेक्शन व पॉजिटीव पाये जाने पर तत्काल कोविड-एल-वन अस्पताल में भर्ती कराया जाय और गंभीर मरीजों को आइसुलेशन वार्ड की मदद से बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया करायी जाय। डीएम एस. राजलिंगम ने बिंदुवार तैयारियों को रखा। शहरी व देहात क्षेत्रों में की जा रही साफ-सफाई, सेनिटाइजेशन, खाद्यान्न विरण, स्थानीय रोजगार आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान एसपी आशीष श्रीवास्तव, सीडीओ अजय कुमार द्विवेदी, सीएमओ डॉ. एसके उपाध्याय, सीएमएस डॉ. पीबी गौतम, एसडीएम यमुनाधर चौहान, डिप्टी कलेक्टर डॉ. कृपा शंकर पांडेय, रमेश कुमार, डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी, जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. राकेश तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें