ओबरा के गांधी मैदान के समीप प्रदर्शन करते मजदूर। संवाद
ओबरा। नगर स्थित गांधी मैदान के पास ओबरा सी गेट पर मंगलवार को भारतीय संविदा श्रमिक संगठन के अध्यक्ष मणिशंकर पाठक के नेतृत्व में 12 घंटा काम की जगह 8 घंटा करने की मांग को लेकर सैकड़ों मजदूरों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मजदूरों ने जमकर नारेबाजी भी की।
मजदूरों ने उत्पादन निगम की संविदा कंपनी एसआईपीपीएल के खिलाफ 12 घंटे काम कराने के विरोध में प्रदर्शन किया। मौके पर सचिव उमेश पटेल, राम नरेश गोंड, मुस्तकिम अहमद, मोनू यादव, दिगम्बर आदि मजदूरों ने बताया कि हमारी मांगे श्रम कानून के तहत जायज है। इस मांग को जल्द से जल्द पूरा किया जाए अन्यथा की स्थिति में भारतीय संविदा श्रमिक संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। प्रदर्शन में मुख्य रूप से रमाशंकर, गुलाम, लालजी देव पानी, सुभाष सिंह, दीपक कुमार, वीरेंद्र पांडेय, सुरेंद्र यादव, सहेंद्र कुमार, मोतीलाल, सुखदेव, अवधेश कुमार, जमुना, सुगंबर, महेंद्र आदि शामिल रहे।