यातायात पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए चालकों ने कलेक्ट्रेट पर सीएनजी टेंपो खड़ा कर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पुलिसिया कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की। चालकों के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन भी सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से चालकों ने सीएनजी टेंपो के लिए स्टैंड बनाए जाने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे चालकों का कहना है कि डीजल टेंपो में 10 से 12 सवारी बैठाकर ढोए जा रहे हैं। वहीं सीएनजी टेंपो में चार-पांच सवारी बैठाने पर उनका चालान कर दिया जा रहा है। ॉ
नगर में टेंपो स्टैंड संचालित नहीं होने से चालकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। चालकों का कहना था कि हिन्दुआरी सीएनजी भरवाने के लिए जाते समय भी बीच रास्ते में चालान काट दिया जा रहा है। कई चालकों ने यातायात पुलिस पर मारपीट किए जाने का भी आरोप लगाया।
चालकों ने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप करते हुए समस्या का समाधान किए जाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से विकास, संतोष, दिनेश, भगवानदास, रामबाबू, भरत, बलवंत, मुन्ना, प्रमोद कुमार, बल्लू, महेंद्र, काशी, लवकुश सहित 50 की संख्या में चालक शामिल रहे।