फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलनिकासी के लिए किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज नगर स्थित ब्रह्मनगर के लोगों ने रविवार को वार्ड की समस्याओं को लेकर नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान वार्ड के लोगों ने नाली निर्माण, सफाई, जलनिकासी की व्यवस्था करने की मांग की।
विज्ञापन

वार्ड निवासी बेचू अग्रहरि, कलपू सोनकर, जितेंद्र सोनकर, शिवम, रवि गौड़, अनीता ,संजय ,दीपक, प्यारे, सुरेश, कुंती देवी, मीरा देवी आदि ने बताया कि ब्रह्मनगर स्थित माता मंदिर सहित कई गलियों में नाली निर्माण नही की गई है। वार्ड से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। चारों तरफ गंदगी है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। पहली बरसात होते ही घरों में पानी घरों में घुसने लगा है। नालियों का पानी सड़क पर बह रहा है। नाली निर्माण न होने से नालियों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इसको लेकर कई बार नगर पालिका प्रशासन से पत्राचार के माध्यम से अवगत कराया गया लेकिन अभी तक नगर पालिका प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें