बीजपुर। नधिरा उपकेंद्र से जुड़े सेवकाडार पनिका बस्ती में एक माह से जला ट्रांसफाॅर्मर न बदले जाने से नाराज ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। बिजली निगम के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की।
ग्रामीण केदार पनिका, सुदर्शन, पवन कुमार, रवि सोनी, संतोष, बबलू, हीरामणि विश्वकर्मा, बुद्धिनारायण आदि ने बताया कि एक माह पहले हाइवोल्टेज करंट आने से ट्रांसफाॅर्मर सहित घरों में लगे विभिन्न उपकरण जल गए। बिजली निगम के टोल फ्री नंबर सहित उच्चाधिकारियों को सूचना देते हुए ट्रांसफाॅर्मर बदलने की गुहार कई बार लगाई, लेकिन अभी तक स्थिति जस की तस है। ट्रांसफाॅर्मर न बदले जाने से बच्चों का पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है तो बस्ती में पानी का संकट बढ़ने लगा है। लोग आसपास से हैंडपंपों का दूषित पानी पीने को बाध्य हैं। इस संदर्भ में म्योरपुर एसडीओ शिवम गुप्ता ने कहा कि मामला संज्ञान में है। ट्रांसफाॅर्मर एक-दो दिन में बदलवा दिया जाएगा। संवाद