अनपरा। अनपरा तापीय परियोजना की 500 मेगावाट की चौथी इकाई के टरबाइन में तकनीकी खराबी आने से शुक्रवार की रात इकाई को बंद करना पड़ा। रविवार की देर रात तक तकनीकी खराबी को ठीक कर इकाई से उत्पादन शुरू करने की बात कही जा रही है।
उमस भरी गर्मी के बीच बिजली की मांग 29 हजार मेगावाट के आसपास बनी हुई है। इस बीच अनपरा, ओबरा और जवाहरपुर की इकाइयों से कुल 2680 मेगावाट का उत्पादन बंद हो गया है। सेंट्रल पूल से महंगी बिजली खरीदनी पड़ रही है। इससे आर्थिक चपत लग रही है। शनिवार को प्रदेश में बिजली की अधिकतम मांग 29087 मेगावाट और न्यूनतम मांग 18271 मेगावाट पर रही। निगम की सभी इकाइयों से 4342 मेगावाट की आपूर्ति जारी रही। शेष बिजली की आपूर्ति के लिए निजी क्षेत्रों से सहायता ली गई।