फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पावर प्रोजेक्ट की नहर में बहे युवक का दो किमी दूर मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। यूपी से एमपी की तरफ बहने वाली पावर प्रोजेक्ट की नहर में नहाने के दौरान बहे युवक का शव शनिवार को घटनास्थल से दो किलोमीटर दूर बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

शक्तिनगर व मध्यप्रदेश के विंध्यनगर क्षेत्र में स्थित ताप विद्युत गृहों को चलाने के लिए शक्तिनगर के कोटा क्षेत्र से रिहंद जलाशय का जल पंप के जरिए लिफ्ट कर नहर में डाला जाता है। इस जल का उपयोग पहले शक्तिनगर पावर प्लांट में होता है। इसके बाद नहर का शेष पानी मध्यप्रदेश में जाकर फिर से रिहंद जलाशय में गिरता है। विंध्यनगर में स्थित पावर प्रोजेक्ट को चलाने के लिए भी इसी नहर से पानी लिया जाता है। पुलिस के मुताबिक तेलगवां बार्डर पर स्थित रेत के चेकपोस्ट पर संविदा आधार पर ड्यूटी कर रहे सीधी निवासी सत्यम कुमार शुक्ला उर्फ गोलू (22) पुत्र माधव प्रसाद शुक्ला शुक्रवार की सुबह कैनाल में नहाने गया था। वहां पैर फिसलने से डूब गया।
घटना के दूसरे दिन शनिवार को भी कैनाल में तलाश शुरू की गई। करीब दो किमी दूर मौजूद एक पुल के पास युवक का शव फंसा मिला। शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें