रेणुसागर। तकनीकी कारणों से बंद हुए अनपरा के तापीय परियोजनाओं के दो ईकाइयों को दुरूस्त कर लिया गया है। एक से उत्पादन शुरू हो गया तो दूसरे से रात्रि मे उत्पादन शुरू होने की संभावना है।
गत दिनों तकनीकी खराबी के कारण से अनपरा तापीय परियोजना की चौथी ईकाई और निजी क्षेत्र की लैंको सी परियोजना की पहली ईकाई से उत्पादन बंद करना पड़ा था। परियोजना कर्मचारीयों ने युद्धस्तर पर कार्य कर तकनीकी खराबी को दुरूस्त कर लिया, जिस कारण निजी क्षेत्र की लैंको सी परियोजना से शुक्रवार की शाम तक उत्पादन शुरू कर लिया गया, लेकिन अनपरा की चौथी ईकाई से देर शाम तक उत्पादन शुरू नही पाया था। रात्रि मे उत्पादन शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। शुक्रवार की देर शाम को अनपरा की पहली ईकाई बंद होने के कारण उससे उत्पादन शून्य, दूसरी ईकाई से 156 मेगावाट, तीसरी ईकाई से 165 मेगावाट, चौथी से शून्य, पांचवी से 468 मेगावाट, छठवीं से 469 मेगााट और सातवीं से 478 मेगावाट उत्पादन रहा। निजी क्षेत्र की लैंको अनपरा सी परियोजना की पहली ईकाई से 174 मेगावाट और दूसरी ईकाई से 552 मेगावाट रहा। बिजली की अधिकतम मांग 19087 और न्यूनतम मांग 11405 मेगावाट रहा।