फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जंगल में पेड़ पर लटकता मिला अधेड़ का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सुपाचुआ गांव से सटे जंगल में शुक्रवार की सुबह एक व्यक्ति का शव गमछे के सहारे पेड़ से लटकता मिला। वह शाम को घर से निकला था। इसके बाद से ही उसका पता नहीं चल पाया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के दुद्धी सीएचसी के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

म्योरपुर थाना क्षेत्र के सुपाचुआ गांव निवासी रामदेव (55) बृहस्पतिवार की शाम बिना किसी को बताए घर से कहीं चला गया। देर रात तक वापस न लौटने पर परिजन उसकी खोजबीन करने लगे, लेकिन कहीं पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह गांव के लोग जब पास के जंगल की ओर गए तो वहां पेड़ पर गमछे के सहारे रामदेव का शव लटकता देख सन्न रह गए। कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजन भी मौके पर पहुंचे। ग्राम प्रधान रामनारायण सिंह ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक बृजेश पांडेय ने शव को फंदे से उतरवाया। पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। पुलिस के मुताबिक मामला आत्महत्या का लग रहा, लेकिन किन परिस्थितियों में उसने ऐसा कदम उठाया यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें