अनपरा। अनपरा की 210 मेगावाट वाली तीसरी इकाई से बुधवार को उत्पादन शुरू कर लिया गया। मंगलवार को इकाई में तकनीकी खराबी आ गई थी। इसे ठीक करने के लिए परियोजनाकर्मी युद्धस्तर पर लग गए थे। बुधवार की भोर में ठीक कर इकाई से उत्पादन शुरू कर लिया गया।
साल के शुरुआत से ही बिजली की मांग 20 हजार मेगावाट के पार बनी हुई है। मांग को पूरा करने के लिए उत्पादन निगम की परियोजनाओं से 4097 मेगावाट, निगम से जुड़ी निजी क्षेत्र की परियोजनाओं से 5995 मेगावाट, जल विद्युत की इकाईयों से 264 मेगावाट की आपूर्ति की जा रही है। इस बीच बुधवार की देर शाम सूबे में बिजली की अधिकतम मांग 20294 मेगावाट और न्यूनतम मांग 10621 मेगावाट के पास बनी रही।
200 मेगावाट की इकाई से उत्पादन शुरू
ओबरा। तापीय परियोजना ओबरा की 200 मेगावाट वाली 12वीं इकाई तकनीकी खराबी के कारण मंगलवार की देर रात बंद हो गई थी। इससे बिजली उत्पादन में कमी दर्ज की गई। काफी मशक्कत के बाद परियोजना प्रबंधन ने बुधवार सुबह करीब 11.56 बजे उत्पादन शुरू कर लिया। इकाई से शाम करीब पांच बजे उत्पादन भी शुरू कर लिया गया। समाचार लिखे जाने तक ओबरा तापीय परियोजना की 10वीं इकाई से 177 मेगावाट, 11वीं इकाई से 179 मेगावाट, 12वीं इकाई से 34 मेगावाट, 13वीं इकाई से 162 मेगावाट उत्पादन हो रहा था।