फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: चेहल्लुम पर निकले दुलदुल और ताजिये के जुलूस

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज में चेहेल्लुम ताजिया जुलूस में शामिल मु​स्लिम बंधू। संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। चेहल्लुम पर बृहस्पतिवार को राॅबर्ट्सगंज नगर और आसपास के क्षेत्रों में ताजिया व दुलदुल का जुलूस अकीदत और गमगीन माहौल में निकाला गया। हुसैनी अखाड़े के लोगों ने माइक से नोहा पढ़ते हुए या अली या हुसैन की सदाएं बुलंद कीं। सीनाजनी मातम किया। देर शाम जुलूस कर्बला पहुंचा।
विज्ञापन

बछोदा से उठे ताजिये का मिलान नई बाजार मार्ग से होते हुए पन्नूगंज व खलियारी रोड पर स्थित करबला में हुआ। जुलूस में बच्चे, युवा और बुजुर्ग मातम और सीनाजनी करते हुए खिराजे अकीदत पेश की। नोहाख्वानों ने अशआर पढ़कर मैदाने कर्बला का मंजर याद दिलाया।
दोपहर बाद रॉबर्ट्सगंज रिज़वी कटरा से उठे ताजिया का मिलान हिराबाबा और दीपनगर की ताजियों से टैक्सी स्टैंड पर हुआ। फिर बिजली उपकेंद्र के पास हमीदनगर की ताजियों से मिलान के बाद मुख्य चौक पहुंचे। यहां पर खूनी मातम किया गया। इस मौके पर हिफाजत अली, वहिदूर रहमान, शालू, वाजिद अली, तोकिर उर्फ मिंटू, सहजाद अंसारी, जावेद अंसारी, फिरोज अली, रोशन खान, एमए सिद्दीकी एडवोकेट, फरीद खां वारसी, अशरफ अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कोन देवाटन, बरवाखाड़, हरैयाखाड़, रामगढ़ समेत अन्य गांव से ताजिया लेकर लोग कोन पंचमुहान पर पहुंचे। यहां ताजियों का मिलन हुआ। इसके बाद अपने-अपने ताजिया लेकर कर्बला रवाना हुए। दुद्धी क्षेत्र में भी ताजिया के जुलूस निकाले गए। इस दौरान अखाड़ा कमेटी के फतेह मुहम्मद खान, तालिब अली आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें