कर्नाटक में गौरक्षक की हत्या होने पर बुद्धजीवियों के शांत रहने से नाराज
हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को राबर्ट्सगंज में बाइक जुलूस
निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया।
उन्होंने कहा कि गौ अथवा गौरक्षक के
साथ के साथ कोई घटना घटित हुई तो हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता संघर्ष
करेंगे। राबर्टर्सगज नगर मेें स्थित दंडइत बाबा मंदिर परिसर से जुलूस
निकाला गया।
जुलूस कचहरी, सिविल लाइंस, बढ़ौली चौक, मेन मार्केट, मेन चौक
समेत अन्य मार्गों से होते हुए पुन: दंडइत बाबा मंदिर परिसर पहुंच कर सभा
में तब्दील हो गया।
वक्ताओं ने कहा कि दादरी में अलखाक की मौत होने पर पूरे
देश में बुद्धजीवियों ने खूब हाय तौबा मचाई, लेकिन कर्नाटक में गौरक्षक की
मौत होने पर सभी बुद्धजीवी शांत रहे।
जुलूस में जिलाध्यक्ष विनय
श्रीवास्तव, राहुल मिश्रा, भानु तिवारी, अनुराग पांडेय, सुमित चौबे, दिशांत
दूबे, आकाश मिश्रा मौजूद रहे।