फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेवर चोरी

Wed, 21 Oct 2015 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
 राबर्ट्सगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के वार्ड एक में हरिनारायण मिश्रा के घर से चोरों ने मंगलवार की रात लाखों रुपये के जेवर और नगदी साफ कर दिया।
विज्ञापन


इसके अलावा दंडईत बाबा परिसर मां काली मंदिर से सोने की नथिया और नोटों की माला भी चोरी कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



राबर्ट्सगंज के बैंक आफ बड़ौदा के पीछे दलित बस्ती निवासी हरि नारायण मिश्रा पुत्र स्व. दुक्खी मिश्रा का परिवार रहता है। मंगलवार की रात करीब दो बजे से चोरों ने उनके घर में घुसकर आलमारी में रखे जेवरात, कई मोबाइल और नगदी चोरी कर लिया।


 हरिनारायण ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया है कि चोर उसके घर से सोने की चार लेड़ीज अंगूठी और एक जेंट्स अंगूठी, सोने का चार जोड़ा कान का कुंडल, एक सोनी की नाक की कील, एक सोने का मंगलसूत्र, पांच ग्राम सोने का सिक्का, करीब चार जोड़ी पायल और चार जोड़ी बिछिया, करीब 15 हजार रुपये नगद और तीन मोबाइल चोरी कर ले गए। बुधवार की सुबह परिवार के लोगों को चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



परिवार वालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। उधर, चोरों ने मंगलवार की रात ही दंडईत बाबा मंदिर परिसर में स्थित मां काली मंदिर से नथिया और नोटों की माला चोरी कर लिया। पुलिस दोनों चोरियों के मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें