फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'उपभोक्ताओं और मजदूरों के लिए हानिकारक है निजीकरण'

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय मजदूर संघ की औद्योगिक इकाई अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ का 17वां तीन दिवसीय वार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन 14 से 16 मई नासिक महाराष्ट्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष आर मुरलीकृष्णन की अध्यक्षता में हुआ। अधिवेशन में उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद घिल्डियाल एवं महामंत्री शशिकांत श्रीवास्तव के साथ संघ के 62 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। शशिकांत श्रीवास्तव को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

अध्यक्ष मुरली कृष्णन ने केंद्र सरकार की ओर से विनिवेश के नाम पर किए जा रहे अंधाधुंध निजीकरण को देश के आम विद्युत उपभोक्ताओं और विद्युत मजदूरों के लिए हानिकारक बताया। निर्णय लिया गया कि नवंबर में अखिल भारतीय विद्युत मजदूर संघ की ओर से केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों और निजीकरण के विरुद्ध विशाल विरोध प्रदर्शन दिल्ली में किया जाएगा। इस दौरान भारतीय विद्युत मजदूर संघ नई कार्यसमिति के चुनाव में ओबरा तापीय परियोजना में कार्यरत शशिकांत श्रीवास्तव को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, विवेक सिंह को राष्ट्रीय मंत्री, राजेश कुमार कार्यसमिति सदस्य एवं विजय त्रिपाठी को कार्यसमिति सदस्य चुना गया। शशिकांत श्रीवास्तव के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में ओबरा प्रथम आगमन पर उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ ओबरा इकाई ने स्वागत किया। स्वागत में प्रहलाद शर्मा, अंबुज कुमार, श्रीजीत, श्रीकांत गुप्ता, दीपू गोपीनाथन, श्याम कुमार गुप्ता, गोपाल गिरी, दिनेश चौरसिया, शाहिद अख्तर, रामप्रसाद, मुमताज अहमद, आफताब, पारस, कन्हैयालाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें