विजयगढ़ क्षेत्र के गिरियां गांव में रुद्र महायज्ञ एवं शिवपुराण कथा में शामिल लोग। स्रोत आयोजक
सोनभद्र। विजयगढ़ क्षेत्र के गिरिया गांव स्थित नवनिर्मित शिव मंदिर परिसर में आयोजित रुद्र महायज्ञ एवं शिवपुराण कथा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। कथा के दौरान स्वामी लीलानंद महाराज ने कहा कि मनुष्य को जीवन में सत्कर्म करते हुए मोक्ष की तैयारी करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि दान करने से मनुष्य पुण्य के मार्ग पर अग्रसर होता है, जबकि पाप से कमाया गया धन अंततः विनाश का कारण बनता है। मनुष्य जीवन बड़े भाग्य से मिलता है, इसलिए धर्म और कर्म के मार्ग पर चलकर ही मोक्ष की प्राप्ति संभव है।
कथा के अंत में श्रद्धालुओं ने शिवपुराण के महत्व को समझते हुए सत्कर्म के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। संवाद