फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: हाथीनाला से औड़ी मोड़ तक सड़क को फोरलेन करने के लिए सौंपा पत्र

विज्ञापन
केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को ज्ञापन सौपते सोनभद्र के सांसद छोटेलाल खरवार। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज लोकसभा क्षेत्र से सपा सांसद छोटेलाल खरवार ने जिले में अधूरी व जर्जर सड़कों की मरम्मत और रेल सेवाओं की बहाली को लेकर केंद्र सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया है। उन्होंने मंगलवार को लोकसभा सत्र के बाद केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर विभिन्न सड़क परियोजनाओं के संबंध में पत्र सौंपा।
विज्ञापन

सांसद ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि रीवा-रांची फोरलेन सड़क सहित हाथीनाला से शक्तिनगर होते हुए मप्र सीमा तक फोरलेन सड़क, विंढमगंज से कचनरवा कोन तक और कोन से तेलगुड़वां मार्ग, बकरिहवां से बीजपुर रोड और औड़ी मोड़ से शक्तिनगर मार्ग सहित अन्य सड़कों का निर्माण व मरम्मत कार्य जल्द कराने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि इन सड़कों के अधूरे रहने और जर्जर स्थिति के कारण क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। इसके अलावा सांसद ने रेल सेवाओं के विस्तार को लेकर भी पहल की है।
सांसद ने मंगलवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात कर त्रिवेणी एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों को कोरोना काल से पूर्व की भांति संचालित करने की मांग की। सांसद छोटेलाल खरवार ने बताया कि सोनभद्र के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर पत्र सौंपा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास, बेहतर सड़क संपर्क और रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें