कप सिरप आपूर्ति से जुड़ीं जिले की तीन और फर्मों की जांची की जा रही है। इनके संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। बताया जा रहा है कि जो फर्म खरीद-बिक्री का ब्यौरा नहीं देंगी, उनका लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। फिलहाल सोनभद्र में इस कार्रवाई के दायरे में पांच फर्में बताई जा रही हैं। दो का नाम सार्वजनिक हो चुका है। तीन की पहचान सामने आनी बाकी है।
क्या कहते हैं अधिकारी
जांच में कई ऐसी फर्में पाई गई हैं, जिन्होंने थोक में कफ सिरप खरीदा था। यह सिरप उनके पास कब पहुंचा, किसे बेचा गया, इसका कोई ब्योरा उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। जिले में इस तरह की पांच फर्माें की जानकारी सामने आई है। इन फर्मों का लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
- मुकेश पालीवाल, असिस्टेंट कमिश्नर (ड्रग)