फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: प्रदीप सिंह तीसरी बार बने ब्लॉक अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ की म्योरपुर ब्लॉक इकाई की बैठक मंगलवार को नगर के उच्च प्राथमिक विद्यालय परासी प्रांगण में हुई। इसमें संघ की ब्लॉक इकाई का गठन करते हुए प्रदीप कुमार को लगातार तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

इसके अलावा देवेश कुमार ब्लॉक मंत्री और अर्चना राय कोषाध्यक्ष मनोनीत किए गए। सावित्री देवी महिला उपाध्यक्ष, मधुबाला गुप्ता उपाध्यक्ष, अनु सिंह उपाध्यक्ष, प्रतिमा देवी संयुक्त मंत्री एवं उषा रानी प्रवक्ता के पद पर निर्विरोध चुनी गईं। सभी नए पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनियता की शपथ ली। पर्यवेक्षक नीरज कुमार कनौजिया और पुष्पेंद्र कुमार विमल, संयोजक सुनील कुमार शर्मा की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया हुई। बैठक में विंध्याचल मंडल अध्यक्ष रवि भूषण सिंह, मंडल मंत्री गलर राम, जिला महामंत्री धीरेंद्रपति त्रिपाठी, जिला कोषाध्यक्ष अवधेश कनौजिया, जिला उपाध्यक्ष आनंद प्रकाश द्विवेदी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें