फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: असलहों की साफ-सफाई और दंगा नियंत्रण का किया अभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी/कोन। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को जिले के थानों में दंगा नियंत्रण का उपकरणों को चलाने का अभ्यास किया गया। दुद्धी और कोन थाने में सभी सुरक्षा उपकरणों से लैस होकर पुलिसकर्मियों ने बलवाइयों को नियंत्रित करने का अभ्यास किया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक नागेश सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में कोतवाली रजखड़ परिसर में पुलिस कर्मियों ने दंगा नियंत्रण ड्रिल का प्रदर्शन करते हुए आपात स्थिति से निपटने के उपाय बताए। आधुनिक हथियारों के संचालन व रखरखाव के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस जवानों को बताया कि किस तरह दंगाइयों और बलवाइयों को नियंत्रित किया जाएगा। पुलिस कर्मियों को आधुनिक हथियारों व दंगा रोधी यंत्र, एंटी राइट गन, टीयर गैस गन को चलाने के बारे में जानकारी दी गई।
नागेश सिंह ने मौके पर मौजूद वरिष्ठ उप निरीक्षक काशी सिंह कुशवाहा, एसआई मिट्ठू प्रसाद, रामअवध, संजीव राय, रामदुलार सहित सभी पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और जनता के प्रति सद्व्यवहार बनाए रखने के भी गुर दिए। उधर, थाना कोन पर प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत ने दंगा नियंत्रण उपकरणों के साफ सफाई व कार्य क्षमता का परीक्षण किया। इसके बाद दंगा नियंत्रण कार्रवाई का पूर्व अभ्यास किया गया। सभी कर्मचारी से असलहों की साफ सफाई कराई गई। असलहे खोलने-जोड़ने का अभ्यास कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें