फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारी भरेंगे हुंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2020 व पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के प्रस्ताव के विरोध में मंगलवार को प्रदेश के समस्त बिजली कर्मचारी प्रांतव्यापी विरोध प्रदर्शन करने के लिए कमर कस चुके हैं।
विज्ञापन

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के चेयरमेन शैलेंद्र दूबे ने बताया कि इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2020 व पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के प्रस्ताव के विरोध में 18 अगस्त को शाम चार बजे प्रदेश के समस्त बिजली कर्मचारी जूनियर इंजीनियर एवं अभियंता प्रांतव्यापी विरोध प्रदर्शन करेंगें। संघर्ष समिति की सोमवार को हुई बैठक में प्रदेश सरकार द्वारा पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के प्रस्ताव पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। चेतावनी दी कि विरोध प्रदर्शन के बाद भी यदि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण का प्रस्ताव व इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2020 वापस न लिया गया तो प्रदेश के तमाम बिजली कर्मचारी, जूनियर, इंजीनियर और अभियंता आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें