फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पांच साल में पांच गुना बढ़े कुक्कुट पक्षी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में चल रही पशुधन की गणना पूरी हो गई है। शुक्रवार को इसके आंकड़े जारी किए गए। पांच साल में करीब पांच गुना कुक्कुट पक्षी बढ़े हैं। जिले में पोल्ट्री फार्म की संख्या में भी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन




मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि 21वीं पशुधन गणना का कार्य 25 अक्तूबर को शुरू किया गया था। इस गणना के माध्यम से प्राप्त आंकड़े पशुधन क्षेत्र में विकास और कल्याण के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। बताया कि जिले के कुल 1563 गांव एवं वार्ड में पशु गणना कराई गई। इन क्षेत्रों में पशुओं की कुल संख्या 8,26,300 पाई गई। यह पिछली गणना की तुलना में 86.89 प्रतिशत ही रही। जिले में पोल्ट्री फार्म एवं मुर्गी पालकों की संख्या में काफी वृद्धि दर्ज की गई। कुक्कुट पक्षियों की पिछली गणना 1,51,444 में पांच गुना वृद्धि दर्ज की गई है।



इस बार की गणना में कुक्कुट पक्षियों की संख्या 7,85,634 मिली है। सरकार की ओर से लगातार बेरोजगारों को स्वरोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इसका असर पोल्ट्री फार्म की बढ़ी संख्या है। उन्होंने बताया कि यह गणना पशुपालन और डेयरी विभाग की ओर से हर पांच साल में की जाती है। इसका उद्देश्य पशुधन क्षेत्र में विकास और कल्याण के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं और पहलों के लिए मूल्यवान इनपुट प्रदान करना है। गणना में पालतू जानवरों की 15 प्रजातियों को शामिल किया जाता है। गणना में पशुओं की विभिन्न नस्लों का विवरण भी इकट्ठा किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें