फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AI से बनाई अश्लील फोटो: युवक की एक गलती...परिवार और दोस्तों के मोबाइल हैक; ब्लैकमेल कर वसूले तीन लाख; FIR

Mon, 23 Jun 2025 10:57 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में एआई के इस्तेमाल से युवक की अश्लील फोटो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है। चार महीने बाद राॅबर्ट्सगंज कोतवाली में मामला दर्ज कर लिया गया। आरोप है कि युवक के दोस्तों और रिश्तेदारों का भी मोबाइल हैक कर लिया गया है।
विज्ञापन
Cyber crime - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sonbhadra News: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से अश्लील फोटो बनाकर एक युवक को ब्लैकमेल कर तीन लाख रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। मामले में चार माह बाद पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के आंबेडकरनगर निवासी एक व्यक्ति ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर इंस्टानोवा और कैसआईएनआर एप के जरिये ब्लैकमेल करने की बात बताई। कहा कि उसे पैसे की जरूरत थी। फेसबुक के माध्यम से एक लोन एप डाउनलोड किया था। इसका संचालन करने वालों ने उससे आधार कार्ड, पैन कार्ड, खाता संख्या, फोटो और ओटीपी मांगी थी। 

अज्ञानता वश उसने सभी जानकारी अपलोड कर दी। तभी से उसके साथ ही परिवार के लोगों और दोस्तों का भी मोबाइल नंबर व व्हाट्सएप हैक कर लिया गया। अब उससे पैसे की मांग की जा रही है। न देने पर अश्लील मेसेज और फोटो उसके और परिवार के सदस्यों, दोस्तों को भेज कर ब्लैकमेल किया जा रहा है। 
विज्ञापन


अभी तक पीड़ित भयवश अलग-अलग लोगों से कर्ज लेकर तीन लाख दे चुका है। आरोपियों ने उससे 16 फरवरी से 1 मार्च के बीच एक लाख रुपये की मांग की गई। न देने पर दोबारा मेसेज व फोटो मोबाइल पर भेजने की धमकी दी जा रही है। आरोपी मोबाइल पर उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं।

विज्ञापन

दूसरी शादी करने पर पति सहित चार पर केस
एसपी को सौंपे गए प्रार्थना पत्र में रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र निवासी विवाहिता ने पति पर दहेज उत्पीड़न और दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में चार लोगों पर केस दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि उसकी शादी मई 2023 में रायपुर निवासी इंद्रजीत से हुई थी। पिता ने गहने, नकदी और गृहस्थी का सामान दिया था। आठ माह बाद पति इंद्रजीत, सास सावित्री देवी, ससुर तिलक दहेज को लेकर ताना मारने लगे। 

वह पिता से दो लाख रुपये और मांगने का दबाव देने लगे। इसके लिए अक्सर उसके साथ मारपीट की जाती थी। पिछले साल 28 मई को उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। तब से वह मायके में रह रही है। प्रकरण परिवार न्यायालय में विचाराधीन है। इस बीच पति ने दूसरी शादी कर ली। मामले में पुलिस ने पति, सास, ससुर समेत चार आरोपियों पर केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें