फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Accident: हादसों में तीन लोगों की मौत, तीन घायल, सोनभद्र में छह घंटे तक रहा चक्काजाम; जानें पूरा मामला

Mon, 23 Jun 2025 10:21 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

UP Accident News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में विभिन्न हादसों के दाैरान तीन लोगों की जान चली गई। वहीं, ऑटो पलटने से तीन लोग घायल हुए है। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया।
विज्ञापन
सोनभद्र में लगा भीषण जाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sonbhadra News: सोनभद्र-शक्तिनगर सीमा से सटे सिंगरौली में सोमवार को हादसे में दूधिए की मौत पर सोमवार को ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। वह सड़क पर उतर गए, जिसके चलते करीब छह घंटे तक परसौना-रजमिलान मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। विधायक के साथ पुलिस व प्रशासन के अफसरों ने लोगों को समझा बुझाकर सड़क से हटाया।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि चाचर गांव निवासी अन्ने लाल पाल (52) बाइक से रोज की तरह दूध लेकर बैढ़न विक्रय करने जा रहा था। परसौना चौराहा के पास पीछे आ रहे ट्रेलर ने उसे चपेट में ले लिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद तकरीबन डेढ़ घंटे तक पुलिस नहीं पहुंची। इस पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। 

ग्रामीणों ने शव को परसौना-रजमिलान सड़क मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। करीब छह घंटे तक जाम चला। सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह पहुंचे और पीड़ित परिजनों को सांत्वना देते हुए ट्रांसपोर्टर के जरिये तत्काल 50 हजार रुपये अंत्येष्टि के लिए दिया गया और डेढ़ लाख रुपये और देने की बात कही। इसके अलावा अदानी कंपनी ने भी चार लाख रुपये देने का आश्वासन दिया। तब जाकर मुख्य मार्ग से शव को हटाया।

विज्ञापन

ससुराल से घर के लिए निकले युवक का दो दिन बाद मिला शव
मांची थाना क्षेत्र स्थित ससुराल से रात में घर आने के लिए निकले युवक का शव दो दिनों बाद कर्मनाशा नदी में उतराया मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मांची थाना क्षेत्र के धोबी सियरियां गांव में कुछ पशुपालक अपनी गाय-भैंस चरा रहे थे।

उन्होंने पास में मौजूद कर्मनाशा नदी में एक युवक का शव देखा। सूचना मांची पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। उसकी पहचान रायपुर थाना क्षेत्र के भयरामपुर गांव निवासी पंकज (32) के रूप में हुई। वह संदिग्ध हाल में दो दिन से लापता था। 

परिजनों के मुताबिक पंकज की ससुराल मांची थाना क्षेत्र के बांकी गांव में है। कुछ दिनों पूर्व अपनी ससुराल गया था। वहां से शनिवार की रात घर जाने की बात कहकर निकला था। रात में इलाके में यातायात का कोई साधन न होने की दशा में वह किन परिस्थितियों में घर के लिए निकला और फिर कैसे लापता हो गया, इसकी जानकारी किसी के पास नहीं है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। इस संबंध में सीओ सदर रणधीर मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घर में फंदे पर लटका मिला युवक का शव
विंढमगंज थाना क्षेत्र के मुड़ीसेमर गांव में सोमवार की देर शाम करीब एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मुड़िसेमर गांव निवासी आलोक (18) घर में अकेले रहता था। पिता बाहर कमाने गए हैं। सोमवार की शाम आलोक के चाचा अखिलेश अपना काम कर घर आए। काफी देर तक आवाज लगाने पर आलोक का पता नहीं चला। 

खिड़की से देखा कि पंखे में साड़ी के फंदे से आलोक लटका हुआ था। घर के पीछे से ईंट की दीवार तोड़कर अंदर घुसे और उसे फंदे से उतारकर पीएचसी विंढमगंज ले गए, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत बताते हुए रेफर कर दिया। सीएचसी दुद्धी पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना मेमो के जरिए कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस जांच में जुट गई।
विज्ञापन

ऑटो पलटने से महिला सहित तीन घायल
हाथीनाला। जवारीडांड में एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में महिला सहित तीन घायल हो गए। घटना शाम करीब छह बजे हुई। ऑटो पर आठ लोग सवार ओबरा से खैराही आश्रम म्योरपुर जा रहे थे। जवारीडाड़ से आगे अचानक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें खैराही निवासी कांशीराम (65), उसकी पत्नी मुन्नी (60), शारदा (58) घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें चोपन सीएचसी भेजवा दिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें