फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण मुक्ति वाहिनी ने निकाली रैली

Sat, 10 Sep 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
बभनी में शनिवार को सिंगरौली प्रदूषण मुक्ति वाहिनी की ओर से निकाली गई रैली।
विज्ञापन
 
विज्ञापन

वनवासी सेवा आश्रम की ओर से संचालित बभनी उपकेंद्र पर शनिवार को सिंगरौली प्रदूषण मुक्ति वाहिनी की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। लोगों को प्रदूषण के बारे में जागरूक किया गया। 


डॉ. शकुंतला ठाकुर ने कहा कि सिंगरौली गंभीर प्रदूषण से जूझ रहा है। ऐसे में प्रदूषण बढ़ाने वाले सभी औद्योगिक इकाइयों पर अंकुश लगाया जाना निहायत जरूरी है। कहा कि जब तक प्रदूषण की समस्या से निजात के लिए समुचित प्रबंध नहीं किया जाता तब तक यहां पर कोई भी सुरक्षित नहीं है। सुहानी और संगीता ने कहा कि औद्योगिक इकाइयों के कारण समूचा क्षेत्र प्रदूषित हो गया है। प्रदूषण के चलते खेती पर काफी असर पड़ा है। 
विज्ञापन



कहा कि लाह का उत्पादन प्रदूषण की वजह से शून्य हो गया है। शांति बहन और देव कुमारी ने कहा कि प्रदूषण की समस्या से निजात के लिए पौधरोपण के साथ-साथ जंगल में हो रहे कटान को रोकने की जरूरत है। बगैर इसके प्रदूषण की समस्या से निजात मिलना संभव नहीं है। देवाटन और गणेश प्रसाद ने कहा कि समूचे क्षेत्र में लोगों की नि:शुल्क जांच कर उन्हें बचाव के लिए जरूरी दवा दी जानी चाहिए। 
विज्ञापन



इस मौके पर वनवासी सेवा आश्रम के संस्थापक स्व. प्रेम भाई का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर उनके मार्ग का अनुसरण करने का संकल्प दुहराया। रामअधीन, सुनीता, देव प्रसाद, रामदेव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें