फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय आपके द्वार वैन करेगी जागरूक

Sat, 10 Sep 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज कचहरी में प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते जिला जज कुलदीप कुमार द्वितीय।
विज्ञापन

विज्ञापन
जिला जज कुलदीप कुमार द्वितीय ने शनिवार को राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित एडीआर भवन के सामने न्याय आपके द्वार प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 
कहा कि इस प्रचार वैन के जरिए जिले ही नहीं समूचे उत्तर प्रदेश भर में गांव-गांव जाकर लोगों को विधिक जानकारी देगी।

डीजे ने कहा कि जो दूरदराज क्षेत्रों के लोग विधिक जानकारी से अनभिज्ञ हैं और आए दिन अज्ञानता वश अपराध कर बैठते हैं, उन्हें इस प्रचार वाहन के जरिए स्क्रीन पर डिस्प्ले करके हकीकत को दिखाई जा रही है। इसके जरिए किसी अपराध का क्या बचाव है और अपराध करने पर कौन सी सजा मिलेगी की जानकारी लोगों को मिल रही है। ऐसे में लोग अपराध करने से पहले जरूर सोचेंगे। एडीजे फेमिली कोर्ट  अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि फिलहाल यह वाहन एक दिन के लिए जिले भर में प्रचार-प्रसार करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन



इस मौके पर एडीजे एफटीसी मतीराम, सीजेएम संजय कुमार यादव, एसीजेएम अनिल कुमार खरवार, मुंसिफ  मजिस्ट्रेट एके जायसवाल, जेएम प्रेम बहादुर सिंह, विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट आरएन पांडेय, अतुल पटेल, लल्लू सिंह, अंबरीष पाठक, शिवरतन आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें