फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में किसान यात्रा निकाल रहे सपाइयों को पुलिस ने रोका, कई हिरासत में

विज्ञापन
लियारी धान क्रय केंद्र पर समाजवादी किसान यात्रा में शामिल पूर्व विधायक सुनील सिंह यादव। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र/दुद्धी। कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के समर्थन में रविवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिले में अलग-अलग स्थानों पर किसान यात्रा निकाली। किसान यात्रा के माध्यम से सपा कार्यकर्ताओं ने तीनों कृषि कानून रद करने की मांग की। इस दौरान भाजपा सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। वहीं जिलाध्यक्ष विजय यादव के नेतृत्व में दुद्घी में निकली किसान यात्रा को क्षेत्राधिकारी ने रोक लिया। यात्रा में शामिल नेताओं को दुद्धी कोतवाली ले जाया गया।
विज्ञापन

किसान यात्रा के सातवें दिन सपा के जिलाध्यक्ष विजय यादव व पूर्व मंत्री विजय सिंह गोंड के नेतृत्व में सपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने दुद्धी स्थित पार्टी कार्यालय से ट्रैक्टर और बाइक पर सवार होकर किसान यात्रा निकाली। बस स्टैंड होते हुए धनौरा कृषि मंडी के पास पहुंचे जहां धान खरीद न होने पर आक्रोश जताया। वहां मौजूद किसानों की समस्याएं जानीं। बड़ी संख्या में भीड़ और धारा 144 का उल्लंघन की सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी दुद्धी राम आशीष यादव ने किसान यात्रा को रोक दिया। जिलाध्यक्ष विजय यादव, पूर्व मंत्री विजय सिंह गोंड, जिला उपाध्यक्ष बबई सिंह गोंड, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष केदार नाथ यादव, ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यमणि यादव, शेकरार अहमद, हरिहर यादव, अमित कुमार भारती सहित अन्य पदाधिकारियों को पुलिस कोतवाली ले आई। उधर विधान सभा अध्यक्ष जुबेर आलम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर में बाइक जुलूस निकाला। सीओ ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर कोई अनुमति नहीं है। धारा 144 का उल्लंघन होता देख किसान यात्रा रोक ली गई और अगुवाई कर रहे नेताओं को पुलिस कोतवाली ले आई है। उन्हें हिरासत में लिया गया है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
पूर्व विधायक ओबरा सुनील सिंह यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किसान यात्रा निकाली। कर्मनाशा पुल पकरहट से दूबेपुर, पौनी साधन सहकारी समिति वैनी, आमडीह, डोरिया, रईया, रायपुर, बेगुआ, साधन सहकारी समिति खालियारी, सरईगाढ़ होते हुए किसान यात्रा रामगढ़ पहुंची। पूर्व विधायक ने कहा कि जब तक कृषि कानून वापस नहीं होगा, किसान को उसकी खेती का उचित समर्थन मूल्य नहीं मिलेगा। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष रामनिहोर यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम बिहारी यादव, सुरेश यादव आदि रहे। सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव के नेतृत्व में रविवार को नई बाजार में किसान यात्रा निकाली गई। इस मौके पर मनीष त्रिपाठी, मुन्ना कुशवाहा, प्रदीप तिवारी, अनिल मोदनवाल, अशोक, विनोद मौर्या, ईदू अहमद, अनिल तिवारी, इंद्र देव, राजेश सोनी, विष्णु भारती आदि रहे।
विज्ञापन

हल-कुदाल लिए सपा कार्यकर्ताओं ने निकाला पदयात्रा
चोपन। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव के नेतृत्व में रविवार को सपा कार्यकर्ताओं ने हल, कुदाल सहित झंडा बैनर के साथ किसान यात्रा निकाली। ग्राम पंचायत टापू से महलपुर तक निकाली गई इस यात्रा के दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है। इनकी नीतियां किसी भी तरह से किसान के हित में नहीं है। राम सजीवन अहिर ने कहा कि सरकार यदि किसानों के हित की बात नहीं करती तो हम इसी तरह से प्रदर्शन कर पदयात्रा निकाल लोगों को जागरूक करेंगे। पदयात्रा में राजनारायण सिंह, राजकुमार यादव, आदित्य यादव, रामबृज कोल, लालजी,शारदा प्रजापति, देवलाल, नीरज केशरी, रामजग भारती, राम निहोर ,जग्गन कोल आदि शामिल रहे।

खलियारी में समाजवादी किसान यात्रा में शामिल पूर्व विधायक सुनील सिंह यादव।- फोटो : SONBHADRA

दुद्घी विधान सभा क्षेत्र में किसान यात्रा में शामिल सपा कार्यकर्ता।- फोटो : SONBHADRA

राबर्ट्सगंज नई बाजार में किसान यात्रा में शामिल सपा कार्यकर्ता।- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें