फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी के दिन नहीं हुई धान खरीद, रखवाली के लिए क्रय केंद्र पहुंचे किसान

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज नवीन सब्जी मंडी धान क्रय केंद्र पर ट्रैक्टर ट्राली पर लदी धान की बोरी। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्र्सगंज हाइडिल मैदान स्थिल हाट शाखा और नवीन सब्जी मंडी समिति स्थित क्रय केंद्रों पर रविवार को बंदी की वजह से धान तौल नहीं हुआ। बाजवूद इसके किसान अपनी उपज की रखवाली के लिए क्रय केंद्रों पर डटे हैं।
विज्ञापन

हाट शाखा पर अपने धान की रखवाली कर रहे अमौली गांव के किसान सुरेश कुमार और डेहरी गांव के राजकुमार ने बताया कि रविवार को बंदी की वजह से धान का तौल नहीं हुआ लेकिन हम यहां अपने धान की रखवाली कर रहे हैं। क्रय केंद्रों पर अधिकतम 50 क्विंटल धान खरीदने की बाध्यता खत्म होने से किसान अब 75 क्विंटल धान लेकर पहुंच रहे हैं। बिजौली गांव के किसान बबलू और सहिजन कला गांव के शेरशाह का कहना है कि वे पांच दिन से धान तौल कराने का इंतजार कर रहे हैं। बताया कि क्रय केंद्रों पर पहले से नंबर लगाए किसान 50 क्विंटल से अधिक धान नहीं बेच पा रहे हैं। कारण कि जिला प्रशासन की तरफ से दो दिन पहले 75 क्विंटल तक धान बेचने की अनुमति दी गई है। ऐसे में पहले से क्रय केंद्रों पर नंबर लगाए किसानों का 25 क्विंटल धान खरीद नहीं हो पाएगा। धान बेचने के लिए दोबारा नंबर लगाना पड़ेगा। हाट शाखा के सहायक विपणन अधिकारी कन्हैयालाल ने बताया कि रविवार को बंदी की वजह से धान तौल नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें