फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने जा रहे किसानों को पुलिस ने रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। नए कृषि कानून को रद्द करने समेत अन्य मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को किसान संगठन के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्हें मुख्य गेट पर ही पुलिस ने रोक दिया। आंदोलन को लेकर कलेक्ट्रेट में कई थानों की फोर्स के साथ सदर एसडीएम केएस पांडेय और सीओ राजकुमार तिवारी डटे रहे। प्रदर्शन करने जा रहे लोगों ने एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

बंद धान खरीद पोर्टल शुरू कराकर शत प्रतिशत धान खरीद सुनिश्चित कराने, नए कृषि कानून को समाप्त करने समेत अन्य मांगों को लेकर सुबह साढ़े दस बजे विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग राजमार्ग से कलेक्ट्रेट जाने वाले प्रवेश द्वार पर पहुंचे। यहां पहले से मौजूद एसडीएम, सीओ, सदर कोतवाल ने सभी को रोक दिया। पूर्वांचल नव निर्माण मंच के अध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी कहा कि प्रदेश सरकार सदैव पूर्वांचल की उपेक्षा करती रही हैं। यही वजह है कि पूर्वांचल में खरीद लक्ष्य पूर्ण नहीं हो पाया है, जबकि पश्चिम में धान खरीद दो सौ प्रतिशत की गई है। जिलाध्यक्ष शनि मिश्रा और पूर्वांचल नव निर्माण मंच के जिलाध्यक्ष रमाकांत तिवारी ने कहा कि सोनभद्र से प्रदेश की राजधानी दूर होने के कारण लोगों की गुहार वहां तक नहीं पहुंच रही। भारतीय किसान संघ के प्रांतीय अध्यक्ष चंद्रभूषण पांडेय ने कहा कि प्रभारी मंत्री से लेकर जनपद के सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने हाथ खड़े कर दिए हैं। कोई प्रतिनिधि किसान की बात करने को राजी नहीं है। पूर्वांचल नव निर्माण मंच के उपाध्यक्ष गिरीश पांडेय ने कहा कि यदि 28 फरवरी तक सभी किसानों का धान नहीं खरीदा गया तो मंच के कार्यकर्ता लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए बाध्य होंगे। निर्भय पटेल, निर्भय सिंह पटेल, जय शंकर देव, अटल बिहारी ओझा, आलोक, अभय सिंह, विनय पटेल, उदय प्रकाश, संतोष पटेल, सुनील कुमार, कृष्ण कुमार, अनिल पटेल, कैलाश, पवन सिंह, सुभाष, लवकुश, राजेश, अवधेश कुमार, केशव सिंह, वंशराज सिंह, आशीष कुमार, महेश, संजय सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें