फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन करते दो ट्रक पकड़े गए, सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। एसडीएम जैनेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को घोरावल कोतवाली क्षेत्र के खुटहां बाईपास पर अवैध खनन व अवैध परिवहन के मामले में दो ट्रकों को पकड़कर सीज कर दिया। एसडीएम जैनेंद्र सिंह ने बताया कि देर रात एक बजे खुटहां बाईपास मार्ग पर बिना नंबर के एक ट्रक को 14 घन मीटर बालू लोड कर परिवहन करते हुए पाया गया। चालक से पूछताछ के बाद पता चला कि उसके पास 11 घन मीटर का पास था वह भी 15 फरवरी का। चालक रजनीकांत निवासी इमरती कॉलोनी राबर्ट्सगंज था। वहीं बृहस्पतिवार की भोर तीन बजे उसी रोड पर टीपर पर गिट्टी लोड थी। जांच में वह भी अवैध निकला। चालक के पास परिवहन प्रपत्र नहीं था। साथ ही टिपर में नंबर छिपाकर लिखा गया था। एसडीएम के मुताबिक जिसका चालक चोपन थाना क्षेत्र के बेलकप निवासी शत्रुघन ने बताया कि वह बगैर परमिट के अनाधिकृत रूप से गिट्टी लोड कर परिवहन कर रहा था। मामले की सूचना घोरावल पुलिस को देते हुए दोनों अवैध बालू व गिट्टी लोड गाड़ियों को पुलिस कस्टडी में खड़ा करा दिया गया है, जिसकी सूचना संबंधित विभाग को कार्यवाही के लिए प्रेषित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें