फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद को मांगपत्र देने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज बढ़ौली चौक के समीप जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को समझाते एसडीएम डॉ.केएस पां - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। कांग्रेस का जिला कार्यालय राबर्ट्सगंज रविवार को पुलिस छावनी में तब्दील रहा। पिछले कई दिनों से नए कृषि कानून के विरोध में दिल्ली बार्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में कांग्रेसी रविवार को सांसद पकौड़ी लाल कोल के आवास पर पत्रक देने की तैयारी कर रहे थे। एसडीएम केएस पांडेय के निर्देश पर पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इससे नाराज कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर तकरार हुई। हालांकि सांसद के प्रतिनिधि कुलदीप पटेल ने कांग्रेस कार्यालय पहुंच कर मांगपत्र ले लिया। इसके बाद कार्यकर्ता शांत होकर चले गए।
विज्ञापन

रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सांसद के आवास पर जाकर उन्हें मांगपत्र देने का कार्यक्रम प्रस्तावित था लेकिन किसी ने प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दे दी कि कार्यकर्ता सांसद के आवास का घेराव भी करेंगे। सुबह नौ बजे से ही उरमौरा स्थित सांसद के आवास और कांग्रेस कार्यालय के आसपास पुलिस मुस्तैद हो गई। कांग्रेस नेताओं के घरों के आसपास भी पुलिस चक्रमण करनी शुरू कर दी। एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह, सदर एसडीएम केएस पांडेय, सीओ राजकुमार त्रिपाठी बढ़ौली चौक पर डटे रहे। दोपहर साढ़े 12 बजे कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामराज गोड़ बाइक से कार्यालय पहुंचे। कुछ ही देर बाद कई कार्यकर्ता पहुंच गए और सांसद के आवास पर ज्ञापन देने की बात कहने लगे। कोतवाल अंजनी कुमार राय ने कहा कि उच्चाधिकारी अनुमति देंगे तभी जाने दिया जाएगा। इससे नाराज होकर कार्यकर्ता दफ्तर के सामने सड़क पर बैठने लगे लेकिन पुलिस ने समझा-बुझाकर उठा दिया। प्रदेश सचिव देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार के इशारे पर किसानों के हित की बात करने वालों को पुलिस डंडे के बल चुप कराने का प्रयास कर रही है, लेकिन कांग्रेसी डरने वाले नहीं है। जिलाध्यक्ष रामराज गोड़ ने कहा कि किसानों के हक की लड़ाई जारी रहेगी। अरविंद सिंह, राजीव त्रिपाठी, कमलेश ओझा, नूरउद्दीन खां, दयाशंकर पांडेय, राजबली पांडेय, प्रदीप चौबे, दयाशंकर मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें