फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पत्नी से विवाद के बाद जान देने जा रहे युवक को पुलिस ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन। पत्नी से विवाद के बाद फंदा लगाकर जान देने जा रहे युवक को पुलिस ने बचा लिया। सोशल मीडिया से मिली सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे का दरवाजा तोड़ कर युवक को बाहर निकाला।
विज्ञापन

चोपन बैरियर निवासी मुकेश साहनी का पारिवारिक विवाद को लेकर पत्नी से कहासुनी हुई थी। विवाद इस कदर हुआ था कि आहत होकर मुकेश ने जान देने की तैयारी कर ली। खुद को कमरे में बंद कर उसने फेसबुक पर एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें आत्महत्या की बात कही। किसी ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। लखनऊ से आई सूचना पर तेजी दिखाते हुए चोपन पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।
कमरे का दरवाजा तोड़कर युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। युवक आत्महत्या के लिए फंदा लगाने की तैयारी में था, मगर इससे पहले ही पुलिस ने उसे बचा लिया। इसके बाद युवक की काउंसिलिंग करते हुए मानसिक सहारा दिया गया। एसओ कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि काउंसिलिंग के बाद मुकेश साहनी ने आत्महत्या न करने का वचन दिया उसके पिता पिंटू साहनी को भी स्थिति की जानकारी देते हुए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें