फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दूधिया रोशनी से जगमगाएगा पुलिस लाइंस मार्ग, लगेंगी 60 लाइटें

विज्ञापन
सर्किट हाउस लोढ़ी से पुलिस लाइं स जाने वाले  मार्ग पर पथ प्रकाश के लिए लगे खंभे। संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। सर्किट हाउस से पुलिस लाइंस चुर्क तक जाने वाले मार्ग पर अब रात के अंधेरे से निजात मिलने वाली है। जिला प्रशासन की ओर से करीब तीन किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर पथ प्रकाश की व्यवस्था कराई जा रही है। इसके तहत 60 खंभों पर लाइटें लगाई जानी हैं। अब तक 54 खंभों पर लाइटें लग चुकी हैं। शेष खंभों पर लाइटें लगाने का काम भी जल्द पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद अंडरग्राउंड वायरिंग कराकर लाइटों को विद्युत आपूर्ति से जोड़ा जाएगा। लोढ़ी स्थित सर्किट हाउस से पुलिस लाइंस चुर्क तक का मार्ग काफी हिस्से में जंगल और सुनसान क्षेत्र से होकर गुजरता है। रात के समय रोशनी की व्यवस्था नहीं होने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

इस मार्ग से पुलिस लाइंस जाने वाले पुलिसकर्मियों के अलावा राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, चुर्क नगर पंचायत और आसपास के गांवों के लोग भी आवागमन करते हैं। पथ प्रकाश व्यवस्था शुरू होने से लोगों को रात में आवागमन में सहूलियत मिलने के साथ सुरक्षा का एहसास भी बढ़ेगा।
मार्ग पर खंभे खड़े करने और उन पर लाइटें लगाने का काम चल रहा है। खंभों की रंगाई भी कराई जा रही है। लाइटें लगने के बाद बिजली आपूर्ति के लिए अंडरग्राउंड वायरिंग कराई जाएगी। वायरिंग पूरी होने पर सभी लाइटों को चालू किया जाएगा। हालांकि, कार्य किस इकाई के माध्यम से कराया जा रहा है, इसे लेकर संबंधित विभागों की ओर से स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें